featured देश

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही पीएम मोदी की रैली, सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम

PM MODI दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही पीएम मोदी की रैली, सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब एक किमी दूर है, जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में अन्य चीजों के अलावा यह फैसला लिया गया कि अफवाहों पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी।

बता दें कि उन्होंने बताया कि रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रामलीला मैदान जाने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारतों पर विशेष सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। दिल्ली पुलिस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और भाजपा से करीबी संपर्क बनाए हुए है। भाजपा नेता विजय गोयल ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के बाशिंदों को मालिकाना हक देने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित इस रैली की तैयारियों जोरशोर से जारी हैं। गोयल आयोजन स्थल पर इंतजाम के संयोजक हैं।

Related posts

अरूणाचल प्रदेश के पास 6.4 की तीव्रती के भूकंप से हिली भारत-चीन की सीमा

Rani Naqvi

UP BOARD RESULT 2021: इस दिन आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजें, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

यूपी: मुठभेड़ में मारा गया 55 हजार का इनामी बदमाश ‘विकास खुजली’

Pradeep sharma