featured Breaking News देश

मोदी के सात सूत्रीय मंत्रों के साथ कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Modi Allahabad मोदी के सात सूत्रीय मंत्रों के साथ कार्यकारिणी बैठक संपन्न

इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सोमवार को समापन हो गया। बैठक में संकल्प लिया गया कि वर्तमान से प्रेरणा लेकर भविष्य में पार्टी का विस्तार किया जाए। अपने समापन भाषण में प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के आचरण और नीतियों की दृष्टि से 7 बिंदुओं को महत्वपूर्ण बताया।

Modi Allahabad

यह 7 बिंदु हैं- सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, सद्भावना और संवाद। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में इन सात मन्त्रों का असर दिखना चाहिए। देश का जन-मानस केवल नारों से ज्यादा समय तक संतुष्ट नहीं रहता है।

बैठक के समापन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संगठन में बदलाव होना जरूरी है, यह समय की मांग भी है। दस मिनट के अपने संबोधन के दौरान मोदी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। कहा कि बदलाव होते रहते हैं, लेकिन हमें हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए और नये आइडिया पर काम करना चाहिए। बैठक में यूपी चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं की बढ़ती चिंता का असर भी दिखा।

प्रधानमंत्री का कहना था कि हम एक इतिहास को देख रहे हैं। करोड़ों लोगों ने देश के लिए जो मेहनत की, उसका लाभ आज हमें मिल रहा है। केंद्र और राज्यों में अब हमें (भाजपा को) समाजोपयोगी दृष्टि से अपने को साबित करना है।

पीएम ने कहा कि देश में औद्योगिक विकास के कई अवसर गवां देने के बाद एक बार फिर ये मौका भारत को मिला है। इसका उपयोग करके आने वाले समय में 21वीं सदी के भारत की ताकत बढ़ानी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राजनीतिक ताकत बढ़ी है, जिसका उपयोग हम समाज के लिए करेंगे।

Related posts

Air Force Agniveer Recruitment 2023: अग्निवीर योजना के तहत होगी भारतीय वायु सेना में भर्ती, देखें पूरी डिटेल

Rahul

हादसे का शिकार हुए सिंगर जुबिन नौटियाल, मुंबई के अस्पताल में भर्ती, कोहनी, पसली और सिर में भी आई चोटें

Rahul

लखनऊ: नगर निगम को मिला 90 हज़ार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, इन 78 जगहों पर लगेंगे सभी प्रजाति के पौधे

Shailendra Singh