Breaking News featured देश पंजाब राज्य

हिमाचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मवीर धामी का निधन, शोक की लहर

dharmveer dhami congress himachal हिमाचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मवीर धामी का निधन, शोक की लहर

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर धामी का सेउबाग स्थित निवास पर सोमवार सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और काफी अर्से से बीमार थे तथा उनका पीजीआई चंडीगढ़ से उपचार चल रहा था। दो दिन पूर्व ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था।

धामी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खासमखास रहे लेकिन बीच में उन्होंने कांग्रेस अलविदा भी कह दिया था और एक बार आजाद उम्मीदवार और एक बार बहुजन समाज पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ा। बाद में वह पुन: कांग्रेस में शामिल हो गये। वर्तमान में वह प्रदेश कांग्रेस महासचिव और मंडी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी थे।

इससे पहले वह वीरभद्र सरकार में पथ परिवहन निगम के निदेशक पद पर भी रहे। वहीं वह पार्टी के कई अन्य ओहदों पर भी रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुंदर ठाकुर, विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत अनेक नेताओं ने धामी के निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट करते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक समवेदना और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

Related posts

बीएसपी चीफ मायावती ने अखिलेश से ‘रिटर्न गिफ्ट’ सुनिश्चित करने को कहा

Rani Naqvi

बुलंदशहर हिंसा: आज मुख्यमंत्री योगी से मिलेंगे सुमित के परिजन

Ankit Tripathi

ऑस्ट्रेलिया में 9 साल की बच्ची के राष्ट्रगान पर खड़ा न होना पर नेताओं ने की स्कूल से निकालने की मांग

rituraj