देश मनोरंजन

सुपरहिट एक्टर सलमान खान ने अब अपनी गायकी से लोगों को किया खुश

salman khan sings सुपरहिट एक्टर सलमान खान ने अब अपनी गायकी से लोगों को किया खुश

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म ‘दबंग 3’ के लिए अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर माइक्रोफोन थामा है। सलमान ने पहली बार साल 1999 में अपनी फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ के लिए गाना गाया था। उसके बाद अभिनेता ने ‘किक’ और ‘हीरो’ के एक-एक गाने को अपनी आवाज दी थी। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार ने आज ट्वीट के जरिए अपने अगले गाने का लिंक जारी किया है।

अभिनेता ने ट्वीट में लिखा, दबंग 3′ का नया गाना, ‘यू करके’, सुनो हमारी यानी की चुलबुल पांडेय की आवाज में, हैशटैग यू कर के। इस गाने को पायल देव ने भी अपनी आवाज दी है।

इस बारे में पायल ने कहा, यह गाना वास्तव में मेरे लिए बहुत खास है और पहली बार मैंने सलमान खान के साथ गाना गाया है। यह काफी मजेदार, डांस नंबर गाना है, जिसका दर्शक अवश्य आनंद लेंगे। मैं इससे अधिक की कल्पना नहीं कर सकती हूं। इस गाने को साजिद वाजिद ने कंपोज्ड किया है। ‘दबंग 3’ का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

Related posts

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आर्थिक मंदी को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर साधा निशाना

Rani Naqvi

सुनियोजित गड़बड़ी के बगैर भाजपा की जीत संभव नहीं थी: मायावती

bharatkhabar

आज सभी मंत्रियों को देना होगा पिछले 3 महीने की रैलियों का लेखा-जोखा

shipra saxena