featured दुनिया

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

abey ahmed ali 5204188 835x547 m इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली (Abiy Ahmed Ali) के देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है। नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी है। 

वहीं नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया अबी अहमद अली को शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बता दें कि इथियोपिया और इरीट्रिया के बीच 22 साल पुराने युद्ध के अंत में अहम भूमिका निभाने के चलते अबी अहमद अली को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जुलाई 2018 में दोनों देशों के बीच शांति समझौता हुआ था।

Related posts

केरल में भारी बारिश ने बरपाया कहर,भूस्खलन में 20 लोग हुए दफन

rituraj

दिल्ली-NCR में फिर आया भूकंप, 4.7 मापी गई तीव्रता

Rani Naqvi

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 से किया गिरफ्तार

Breaking News