Breaking News दुनिया देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहला राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए फ्रांस हुए रवाना

RAJNATH Singh रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहला राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए फ्रांस हुए रवाना

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 7 अक्टूबर को फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर की सुबह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। बाद में, रक्षा मंत्री फ्रांस की सशस्त्र बलों की मंत्री सुफ्लोरेंस पार्ली के साथ मेरिग्नैक में राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंपे जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगे।

राजनाथ सिंह विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल लड़ाकू विमान में सवार होकर उड़ान भरेंगे। बाद में, राजनाथ सिंह फ्रांस की सशस्त्र बलों की मंत्री सुफ्लोरेंस पार्ली के साथ वार्षिक रक्षा संवाद करेंगे। 9 अक्टूबर को, रक्षा मंत्री फ्रांसीसी रक्षा उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान व‍ह उनसे 5-8 फरवरी, 2020 को लखनऊ में आयोजित होने वाले “मेक इन इंडिया” और डेफएक्सपो में भाग लेने का आग्रह कर सकते हैं।

Related posts

मोदी सरकार ने बनाई हज यात्रियों के लिए नई नीति, सब्सिडी खत्म करने की सिफारिश

Rani Naqvi

दिल्ली में अधिकारों की लड़ाई पर 31 जनवरी को फैसला

Rahul srivastava

राजस्थान: सात दिन से जारी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी मांग

Breaking News