Breaking News दुनिया देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहला राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए फ्रांस हुए रवाना

RAJNATH Singh रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहला राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए फ्रांस हुए रवाना

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 7 अक्टूबर को फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर की सुबह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। बाद में, रक्षा मंत्री फ्रांस की सशस्त्र बलों की मंत्री सुफ्लोरेंस पार्ली के साथ मेरिग्नैक में राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंपे जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगे।

राजनाथ सिंह विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल लड़ाकू विमान में सवार होकर उड़ान भरेंगे। बाद में, राजनाथ सिंह फ्रांस की सशस्त्र बलों की मंत्री सुफ्लोरेंस पार्ली के साथ वार्षिक रक्षा संवाद करेंगे। 9 अक्टूबर को, रक्षा मंत्री फ्रांसीसी रक्षा उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान व‍ह उनसे 5-8 फरवरी, 2020 को लखनऊ में आयोजित होने वाले “मेक इन इंडिया” और डेफएक्सपो में भाग लेने का आग्रह कर सकते हैं।

Related posts

चीन ड्रोन के जरिए स्पेस से करेगा जासूसी, बनाया नियर स्पेस ड्रोन

Breaking News

अमेठी में सीएम योगी का राहुल पर वार, ‘बिचौलियों को हटाने से काग्रेस में बेरोजगारी आई’

Pradeep sharma

शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का आज सुबह निधन, दो हफ्तों से अस्पताल में थे भर्ती

Aman Sharma