Breaking News featured राज्य

महाराष्ट्र के उरण में LPG प्लांट में धमाका, आग लगने से 5 लोगों की मौत, 8 घायल

864912 ongc fire महाराष्ट्र के उरण में LPG प्लांट में धमाका, आग लगने से 5 लोगों की मौत, 8 घायल

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उरण ONGC के एलपीजी प्लांट में भीषण आग लगने से हादसा हो गाया है। हादसे में 7 लोगों के जलने की खबर है। हालांकि वहां जो लोग रह रह थे उनको सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। बता दें कि आग सबुह करीब 7 बजे प्लांट में तेज धमाके की आवाज आई। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि हादसा किस कारण हुआ है। सुरक्षाबल आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। नवी मुंबई के करीब उरण इलाका पड़ता है, जहां ONGC का प्लांट है। घटनास्‍थल पर राहत और बचावकर्मी मौजूद हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि ओनजीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा, ”उरण तेल और गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आज सुबह स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज में आग लग गई। ONGC अग्निशमन सेवाएं और संकट प्रबंधन टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई। आग पर काबू पाया जा रहा ह।. तेल प्रसंस्करण पर कोई प्रभाव नहीं हुआ और गैस को हजीरा प्लांट की ओर मोड़ दिया गया है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

stephen radford hLUTRzcVkqg unsplash महाराष्ट्र के उरण में LPG प्लांट में धमाका, आग लगने से 5 लोगों की मौत, 8 घायल

वहीं बीते शनिवार को भी महाराष्ट्र के धुले की केमिकल फ़ैक्टरी में धमाका हुआ था। ये धमाका इतना जबरदस्त था कि कई किलोमीटर दूर इसकी आवाज़ सुनाई दी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 66 लोग घायल हुए थे। महाराष्ट्र सरकार ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारवालों को 5 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया था। पुलिस फिलहाल धमाका क्यों हुआ इसकी जांच कर रही है. दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पा लिया है।

Related posts

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौलानाओं के साथ की बैठक, शब ए बारात पर सड़को पर न निकलने की अपील की

Shubham Gupta

माली में आतंकवादी हमले के बाद आपातकाल

bharatkhabar

UPSC परीक्षा को लेकर डिप्टी सीएम से मिला छात्रों का प्रतिनिधि मंडल, मिला ये जवाब

Shailendra Singh