Breaking News देश

त्रिपुरा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार

school van, driver rape, gril rape, delhi, police, swati jaihind

अगरताला। त्रिपुरा में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर एक आदिवासी लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप गिरफ्तार किया गया है। लड़की अपने मित्र के साथ दुर्गा पूजा समारोह के दौरान पंडाल में आई थी। पुलिस प्रवक्ता उत्तम भौमिक ने को बताया, एक आदिवासी लड़की ने त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के डिप्टी कमांडेंट बिष्णु देबनाथ के खिलाफ रविवार रात उत्तरी त्रिपुरा में स्थित धलाई जिले के चैलेंगता में शिकायत दर्ज कराई है।

women_crime

उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सुरक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। देबनाथ आतंकवाद रोधी कार्रवाई करने में माहिर विशिष्ट बल की 8वीं बटालियन से संबद्ध हैं।वहीं रविवार रात एक अन्य घटना में तेज गति की एक कार ने भक्ति में झूम रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी समेत पांच लोग घायल हो गए। इस घटना से आहत लोगों ने कार जला दी और वाहन चालक और उसके दोस्तों को पुलिस को सुपुर्द करने से पहले उनकी जमकर पिटाई की।

Related posts

आंदोलनकारियों ने पंजाब में 63 टावरों को बनाया निशाना, COAI ने की इसकी कड़ी निंदा

Aman Sharma

पाक ने हमेशा हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को कम आंका: IAF प्रमुख

Trinath Mishra

सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, इन देशों में भी कोरोना के नए स्ट्रेन का कहर

Shagun Kochhar