Breaking News देश पंजाब भारत खबर विशेष राजस्थान राज्य

राजस्थान-पंजाब सीमा पर फायरिंग एक घायल, पंजाब पुलिस करेगी जांच

Do gut me marpeet राजस्थान-पंजाब सीमा पर फायरिंग एक घायल, पंजाब पुलिस करेगी जांच

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में दो गुटों के बीच फायरिंग से लोगों में दहशत का महौल है, लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि राजस्थान-पंजाब सीमा पर शेरेवाला गांव में रविवार को दो गुटों में फायरिंग हो गई और उसके बाद किसी ने जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस को देखकर एक बदमाश ने खुद को गोली मार ली।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को देखकर बदमाश स्कॉर्पियो लेकर भागने लगे मगर कच्चे रास्तों पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी में सवार दो बदमाशों को पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया। इनमें से एक हमलावर ने खुद को गोली मार ली। जबकि अन्य बदमाश भाग गए।

बताया जा रहा है कि फायरिंग वाला स्थान गैंगस्टर रहे अंकित भादू का गांव है और आशंका है कि उसपर हमला करने के इरादे ही बदमाशों ने वहां पर फायरिंग की होगी। पुलिस के अनुसार वारदात में लारेंस गैंग का भी हाथ हो सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री गडकरी ने गिनाई अपने मंत्रालय की उपलब्धियां, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

इमरान मसूद के सपा में शामिल होने पर भाजपा का वार, कहा- बोटी-बोटी करने वालों नेताओं का सपा कर रही है स्वागत

Neetu Rajbhar

फर्जी बैंक लोगों को लगाया लाखों का चूना, अब लोग हुए हलकान

piyush shukla