Breaking News featured देश बिहार

बाढ़ के कारण अब बढ़ने लगा खतरा, मरने वालों की संख्या बढ़कर पहुंची 209 पर

flood in balrampur बाढ़ के कारण अब बढ़ने लगा खतरा, मरने वालों की संख्या बढ़कर पहुंची 209 पर

पटना/गुवाहाटी। बिहार और असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़ कर 209 हो गई। दोनों प्रदेशों में बाढ़ के कारण 1.06 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार में, बाढ़ से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। इसकी वजह से 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या 127 बनी रही।

राज्य के सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है, जहां अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महीने के शुरू में नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ आई है। दरभंगा जिले में हायाघाट के पास एक रेलवे पुल के नीचे जल स्तर बढ़ कर खतरे के निशान के ऊपर चला गया। इसके बाद पूर्वी मध्य रेलवे को दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा।

वहीं असम में, बारपेटा जिले में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़ कर 82 हो गई है। असम के 56 राजस्व क्षेत्रों के 1,716 गांवों के 21.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Related posts

उत्तराखंड पर्यटन विभाग : लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रियों से सुरक्षित स्थान पर रुकने का किया आग्रह

Neetu Rajbhar

चडीगढ़ करे आशिकीः निर्देशक की नहीं थे पहली पसंद फिर मजबूरन आयुष्मान खुराना को देना पड़ा लीड रोल

Trinath Mishra

जानें क्या हुआ था जब आज के दिन चांद पर इंसान ने पहली बार रखा था कदम? खुला रहस्य

Rozy Ali