Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मनोरंजन

चडीगढ़ करे आशिकीः निर्देशक की नहीं थे पहली पसंद फिर मजबूरन आयुष्मान खुराना को देना पड़ा लीड रोल

ab54c38b 7a61 4be0 b76e 783d968ebfe1 चडीगढ़ करे आशिकीः निर्देशक की नहीं थे पहली पसंद फिर मजबूरन आयुष्मान खुराना को देना पड़ा लीड रोल

बाॅलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं इसी के साथ वाणी कपूर भी इनके अपाॅजिट होगीं। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर पहली बार दोनों एक साथ कोई फिल्म करने वाले हैं। एक बात और फिल्म के लिए निर्देश ने सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत को लीड रोल के लिए चुना था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जिसके चलते अब आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म में आयुष्मान खुराना की जगह थे सुशांत सिंह राजपूत-

बता दें कि निर्देशक अभिषेक कपूर ने आने वाली फिल्म का आइटल “चडीगढ़ करे आशिकी” रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में लीड रोल के लिए अभिषेक कपूर ने पहले सुशांत सिंह राजपूत से बात की थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फिल्म की घोषणा होती या फिल्म शुरु होती उससे पहले ही 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई। वहीं अब इस फिल्म में डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने आयुष्मान खुराना को कास्ट किया है अभिषेक कपूर और सुशांत सिंह राजपूत का साथ काफी पुराना था। सुशांत की पहली फिल्म ‘काई पो चे’ के निर्देशक भी अभिषेक कपूर ही थे। इसके अलावा दोनों की जोड़ी फिल्म केदारनाथ में भी नज़र आई थी.और ये फिल्म भी हिट रही थी। वहीं चंडीगढ़ करे आशिकी के बारे में भी अभिषेक ने सुशांत से बात की थी औरअगर सब कुछ ठीक रहता तो शायद इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत ही नज़र आते।

एथलीट के किरदार में नज़र आएंगे आयुष्मान-

इससे पहले आयुष्मान खुराना आखिरी बार गुलाबो सिताबो नाम की फिल्म में नज़र आए थे। जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। कोरोना के चलते ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई थी। “चडीगढ़ करे आशिकी” फिल्म में आयुष्मान खुराना एक क्रॉस फंक्शनल एथलीट का रोल निभाते नज़र आए थे। इसीलिए उन्होंने अपनी फिजिक पर खूब मेहनत की है। फिल्मी की कहानी चंडीगढ़ पर बेस्ड है और आयुष्मान भी चंडीगढ़ के ही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आयुष्मान इस रोल के साथ पूरा इंसाफ करेंगे।

Related posts

यूपी डिफेंस कॉरिडोर का जल्द होगा शिलान्यास, जानिए क्या है पूरा प्लान

Aditya Mishra

3 जुलाई तक बढ़ सकती है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेल

Breaking News

स्वतंत्रता दिवस: मोदी सरकार के इस ऐलान का सीएम योगी ने दिल खोलकर किया स्वागत

Aditya Mishra