Breaking News featured देश शख्सियत

शीला दीक्षित के निधन पर सोनियां गांधी हुईं भावुक बताया बड़ी बहन

Sonia Gandhi Rahul Gandhi शीला दीक्षित के निधन पर सोनियां गांधी हुईं भावुक बताया बड़ी बहन

नई दिल्ली। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक बड़ी बहन के समान थीं और उनका निधन कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है। दीक्षित के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोनिया ने संवाददाताओं से कहा,‘‘वह एक मित्र थीं…बिल्कुल एक बड़ी बहन के जैसी। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।’’ इससे पहले सोनिया शनिवार को शीला के निजामुद्दीन स्थित आवास पर गईं थीं। दीक्षित का गांधी परिवार के साथ करीबी रिश्ता था। गौरतलब है कि तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Related posts

सरकार ने किसानों के हित में लिए 50 से ज्यादा फैसले: कृषि मंत्री

Rani Naqvi

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की एक और पाकिस्तानी युवक की मदद

Rani Naqvi

बॉलीवुड पर कोरोना संकट! कैटरीना कैफ को हुआ कोरोना

pratiyush chaubey