Breaking News featured देश पंजाब राज्य

जगुआर विमान टकराया पक्षी से, मलबा घरों पर गिरा, जहाज की हुई सफल लैंडिंग

jaguar viman fighter plane जगुआर विमान टकराया पक्षी से, मलबा घरों पर गिरा, जहाज की हुई सफल लैंडिंग

नई दिल्ली। वायुसेना का विमान जगुआर अंबाला में एक पक्षी से टकरा गया जिसकी वजह से उसका मलबा पास के घरों पर जा गिरा। इसके बाद जैसे-तैसे उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट ने जामनगर से उड़ान भरी थी।

बता दें कि हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले में एक जगुआर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में पायलट संजय चौहान शहीद हो गए। संजय चौहान वायुसेना में एयर कमोडोर के पद पर थे। विमान हादसा इतना बड़ा था कि उसका मलबा कई किलोमीटर तक फैल गया। जगुआर ने रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान जामनगर से सुबह करीब 10.30 बजे उड़ान भरी थी।

कुछ ही महीनों के अंदर तीसरी बार हो रहा हादसा

जगुआर विमान के साथ यह हादसा पिछले कुछ महीनों के भीतर ही तीसरी बार हुआ हे। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गोरखपुर एयरबेस से उड़ान भरने वाला वायुसेना का फाइटर प्लेन जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, दुर्घटना के बाद विमान कुशीनगर के एक देहाती इलाके में खेत में गिरा। गिरते ही विमान में आग लग गई।

Related posts

राजधानी देहरादून में कोरोना के दो नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 359 पहुंची

Rani Naqvi

नकदी की कमी से बेहाल जनता ने हैदराबाद में किया चक्का जाम

shipra saxena

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 18,833 नए मामले, 278 लोगों की हुई मौत

Neetu Rajbhar