#Meerut यूपी राज्य

राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने मांगे आवेदन

adm meerut राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने मांगे आवेदन

एजेंसी, मेरठ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मेरठ अनिल कुमार ने बताया कि कि 03 दिसम्बर, 2019 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किये जायेगें।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए निम्नलिखित श्रेणियांे के लिए निर्धारित है जिसमें सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ट व्यक्ति तथा संस्था, प्रेरणा श्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रवर्तन या उत्पादविकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातारण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलाइजिंग एजेंसी।, सृजनषील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों, उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चे, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडी हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की वेबसाइट कपेंइपसपजलंििंपतेण्हवअण्पद से प्राप्त किये जा सकते है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदक को अपना आवेदन दिनांक 15 जुलाई, 2019 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, मेरठ के कार्यालय में 03 प्रतियों में जमा करना होगा।

Related posts

मदिरा की दुकानों पर रेट लिस्ट और आबकारी निरीक्षक का मोबाइल नम्बर लगाना हुआ अनिवार्य

Rani Naqvi

कोहरे का कहर बरकरार, अब एनएच-2 पर आपस में ठकराए वाहन, देखें वीडियों

Breaking News

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पदभार संभाला, कहा विकास को देंगे गति

mahesh yadav