#Meerut वीडियो

कादम्बरी साहित्य सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार, क्रान्तिगीत से मचा धमाल

dr neel kamal कादम्बरी साहित्य सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार, क्रान्तिगीत से मचा धमाल
  • भारत खबर

संवाददाता, मेरठ। कादम्बरी फाउण्डेशन द्वारा क्रान्ति दिवस के उपलक्ष्य में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कादम्बरी साहित्य सम्मान व कादम्बरी विशिष्ट रचना सम्मान भी प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व आईएएस डॉ. आरके भटनागर ने किया।
कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित चैम्बर ऑफ कामर्स भवन में आयोजित किया गया।

कादम्बरी साहित्य सम्मान डॉ. इंदु मौदगल्य, तुषा शर्मा एवं डॉ. आशीष अग्रवाल काे दिया गया जबकि कादम्बरी प्रकाश विशिष्ट रचना सम्मान ईश्वर चंद गंभीर, डॉ. ममता वार्ष्णेय, पूर्व जज सीपी सिंह, चंद्रशेखर मयूर, श्वेतांकी शर्मा एवं डॉ सविता शर्मा को दिया गया।

पूरी महफिल बांधे रखने के लिए संचालन विचित्रा कौशिक ने किया, सैकड़ों की तादात में मौजूद लोगों ने क्रान्तिगीत, प्रेमगीत एवं नृत्य का लुत्फ उठाया। संयोजक डॉ. नीलकमल शर्मा एवं कु. वंदना शर्मा ने मौजूद अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Related posts

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं कर पाएंगी आलिया, ब्रिटिश नागरिकता के कारण नहीं मिलेगी अनुमति

bharatkhabar

देखिए कैसे टिकट कलेक्टर नहीं पुलिस कर रही घूस वसूली

Anuradha Singh

जब नन्हीं बच्ची बोली, ‘देशद्रोही को पूजा नहीं जाता’, फिर हुआ कुछ ऐसा

Trinath Mishra