Breaking News दुनिया

नार्वे: तेरह सौ यात्रियों को लेकर समुद्र में फंसा जहाज, बचाव कार्य जारी

boat in see नार्वे: तेरह सौ यात्रियों को लेकर समुद्र में फंसा जहाज, बचाव कार्य जारी

एजेंसी, ओस्लो। नॉर्वे के समुद्र तट के पास शनिवार को यात्रियों से भरा एक क्रूज खतरे में फंस गया। क्रूज से मिले आपात संकेतों के बाद सक्रिय हुए नॉर्वे के बचाव दल ने 1,300 यात्रियों को एयरलिफ्ट करने का अभियान छेड़ा।

खराब मौसम के चलते बचाव अभियान में बाधा आ रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक बड़ी संख्या में यात्री क्रूज से निकाले जा चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाइकिंग स्काई नाम के क्रूज शिप के इंजन में खराब मौसम के चलते शुक्रवार से मुश्किल आ रही थी। शनिवार को जब स्थिति में और गिरावट आई तो क्रूज चालक दल ने नजदीकी कंट्रोल रूम के लिए सहायता संदेश भेजा।

इसके बाद सक्रिय हुए नॉर्वे के सरकारी तंत्र ने चार हेलीकॉप्टर लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। देश के पुलिस प्रमुख टोर आंद्रे ने भरोसा दिया है कि समय रहते जहाज में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

जहाज जिस जगह फंसा है वहां पर जल सतह के नीचे ऊंची चट्टानें हैं, इसलिए वहां पर बचाव कार्य के लिए किसी जलयान को भेजना भी खतरनाक है।

Related posts

मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के लिए कदम उठाए हैं: नितिन गडकरी

bharatkhabar

#TalkToAK में जनता से केजरीवाल का सीधा संवाद

bharatkhabar

राइस मिल पर खाद्य विभाग का छापा,14 क्विंटल राइस ब्रान ऑयल सीज

Rahul