Uncategorized धर्म भारत खबर विशेष

होली के इस पावन पर्व पर आप अपने राशि के हिसाब से खेलें रंग

holi rashi होली के इस पावन पर्व पर आप अपने राशि के हिसाब से खेलें रंग
  • भारत खबर, रिलीजियस डेस्क

होली का त्यौहार भारतीय पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के पूर्णिमा के दिन दिन मनाया जाता है जो अँग्रेजी कलेंडर के हिसाब से ( फरवरी या मार्च ) मे पड़ती है l इस वर्ष होली 21 मार्च 2019 को मनाई जाएगी l होली का त्यौहार मुख्य रूप से रंगों और प्रेम का पर्व है जो हमारे प्रेम और सद्भावना को रंग रूपी बंधन मे बांध देता है l दूसरे रूप मे अगर देखा जाए तो इस त्यौहार का हमारे धर्म, आध्यात्म और ज्योतिष से बहुत बड़ा संबंध है l यह त्यौहार बसंत ऋतु का संदेशवाहक बनकर आता है।यह पर्व आनन्द, हर्ष, प्रेम और स्नेह से सभी को सराबोर कर देता है। होली का उत्सव धार्मिक दृष्टि से भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। होली के पर्व का आधार हिरण्यकश्यप नामक दानव राजा और भगवान विष्णु के भक्त और हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद की कथा है। इस धार्मिक कथा के अनुसार विष्णु भक्त प्रहलाद की जीत होती है और राक्षस हिरण्यकश्यप की हार होती है l

ज्योतिष की दृष्टि से इस पर्व का विशेष महत्व भी है अगर आप इस होली के पर को अपनी राशि के अनुसार चुने हुये रंगो से होली खेलते है तो आप इस रंगों के त्यौहार के माध्यम से अपने कुंडली के ग्रहों को भी प्रसन्न कर सकते है l ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियाँ होती है और इन सभी राशियों के अलग-अलग राशि स्वामी भी होते है l इन सभी राशि स्वामियों के अपने रंग होते है अगर आप भी इन रंगों का प्रयोग होली के त्यौहार पर करते है तो आपको बहुत अधिक लाभ होगा, जैसे:-

मेष: अगर आप मेष राशि के जातक है तो आपको लाल और गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाहिए या आपका भाग्यशाली रंग है l इस रंग को प्यार, साहस और विश्वास का रंग माना जाता है l

वृष: अब बात करते है वृष राशि के जातकों की, तो इस राशि के लोगों को हल्का नीला और आसमानी रंग ज्यादा उपयुक्त रहेगा l

मिथुन राशि के जातकों को हल्के हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए l

कर्क राशि के जातक बहुत ही कोमल स्वभाव के होते है इसलिए इस राशि के जातकों को चाँदी यानि की सफ़ेद रंग के साथ होली खेलना चाहिए l

सिंह राशि के जातक काफी उर्जावान होते हैं, इनकी प्रचडंता को काबू में रखने के लिये महरुम रंग कारगर होगा। इसके अलावा सुनहरा और तांबा रंग भी इस अग्नि राशि के लिए अनुकूल हैं।

कन्या राशि के लिये गहरा हरा रंग काफी शुभ रहेगा। इस रंग के प्रयोग से आप अपने अंदर एक नई स्फूर्ति एक नये जोश को महसूस करेंगें।

तुला राशि के जातक सफेद रंग के अलावा आप बैंगनी, भूरा और नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि के इंसान गहरे लाल, मरून, और भूरे रंग से ही वृश्चिक रंग पर बेहतर प्रभाव रहेगा|

धनु राशि के जातक पीला और संतरी रंग धनु राशि के जातकों के लिये बहुत अच्छा रहेगा इस होली पर क्योंकि इस राशि के जातक अति उत्साही होते हैं इसलिये यह रंग इनके लिये बहुत उपयोगी होंगें।

मकर राशि के लोग हल्के नीले व आसमानी रंगों का इस्तेमाल करें।

कुम्भ राशि के जातक गहरे नीले रंग को काफी शुभ माना जाता है। कुम्भ जातक हमेशा कुछ न कुछ नया करने के प्रयास में रहते हैं।

मीन राशि के जातको को ज़्यादातर पीला या फिर गहरा पीला रंग अपने प्रयोग मे लेना चाहिए क्यों ये यह रंग भावनाओं को बाधने मे बहुत ही अहम भूमिका निभाता है l

इस पूरे ब्लॉग मे हमारे राशि से जुड़े रंगों के बारे मे जानकारी दी है तो आप भी अपने राशि के अनुसार अपने रंग का चयन कर होली की खुशियों मे और अधिक चार चाँद लगाएँ ।

-yogesh jain

Related posts

सर्वपितृ अमावस्या के दिन करें ये काम, जीवन में होगी विशेष कृपा

Trinath Mishra

Aaj Ka Rashifal: 24 जुलाई को इन राशियों पर होगी सूर्यदेव की कृपा, जानें आज का राशिफल

Rahul

क्यो की जाती है विश्‍वकर्मा पूजा, क्या है इसका महत्व-जाने

mohini kushwaha