Breaking News featured देश

गांधी परिवार पिकनिक की तरह मनाता है लोकतंत्र का पर्व: महेश शर्मा

DrMahesh sharama गांधी परिवार पिकनिक की तरह मनाता है लोकतंत्र का पर्व: महेश शर्मा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी खोयी जमीन की तलाश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा पर निकली हैं. प्रियंका गांधी की यात्रा पर तंज करते हुए भाजपा (BJP) ने सोमवार को कहा कि गांधी परिवार के लिये हर चुनाव ‘पिकनिक’ की तरह है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रियंका की यात्रा पर कहा, ‘गांधी परिवार के लिये तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है। उसके सदस्य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विट्जरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं।’
प्रियंका गांधी के नौका के जरिये गंगा की 100 किलोमीटर की यात्रा शुरू किये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘जैसे ही नये चुनाव की घोषणा होती है, गांधी परिवार का कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है। उन सम्मानित नेता (प्रियंका) ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिये प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था।’

Related posts

bharatkhabar

वेंकैया नायडू का राजनीतिक दलों को सुझाव: लोक लुभावन योजनाओं का सहारा न लें

Trinath Mishra

मुलायम से मिलने पहुचे मुख्यमंत्री अखिलेश, बैठक में हुई बहस-सूत्र

piyush shukla