Breaking News featured देश

गांधी परिवार पिकनिक की तरह मनाता है लोकतंत्र का पर्व: महेश शर्मा

DrMahesh sharama गांधी परिवार पिकनिक की तरह मनाता है लोकतंत्र का पर्व: महेश शर्मा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी खोयी जमीन की तलाश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा पर निकली हैं. प्रियंका गांधी की यात्रा पर तंज करते हुए भाजपा (BJP) ने सोमवार को कहा कि गांधी परिवार के लिये हर चुनाव ‘पिकनिक’ की तरह है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रियंका की यात्रा पर कहा, ‘गांधी परिवार के लिये तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है। उसके सदस्य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विट्जरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं।’
प्रियंका गांधी के नौका के जरिये गंगा की 100 किलोमीटर की यात्रा शुरू किये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘जैसे ही नये चुनाव की घोषणा होती है, गांधी परिवार का कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है। उन सम्मानित नेता (प्रियंका) ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिये प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था।’

Related posts

कांग्रेस सासंद ने बीजेपी के पूर्व नगर परिषद को भेजा कानूनी नोटिस

Vijay Shrer

चेन्नई के अस्पताल में 24 घंटे के दौरान रहस्यमय बुखार से 4 बच्चों की मौत

shipra saxena

विहिप की पद्मावती को लेकर चेतावनी, इतिहास के साथ छेड़छाड़ पड़ेगा भारी

Anuradha Singh