Breaking News featured देश राज्य

प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय यात्रा प्रयागराज से आज होगी आरम्भ, वाराणसी में खत्म

priyanka gandhi प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय यात्रा प्रयागराज से आज होगी आरम्भ, वाराणसी में खत्म

इलाहाबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा सोमवार सुबह 9 बजे शुरू होगी। नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक निवास स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका सोमवार सुबह गंगायात्रा पर निकलेंगी। प्रियंका गंगा पूजन और बड़े हनुमानजी के दर्शन कर यात्रा शुरू कर सकती हैं। इसके बाद यहां से कार से करछना के मनैयाघाट जाएंगी। वहां से स्टीमर पर गंगायात्रा शुरू करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने बताया कि स्टीमर से प्रियंका दुमदुमा, सिरसा, लाक्षागृह, महेवा, कौंधियारा में स्थानीय लोगों से मिलेंगी। दौरे के पहले दिन प्रियंका पुलवामा के शहीद महेश यादव के परिजनों से मिलने मेजा स्थित बदल का पुरवा गांव जाएंगी। प्रियंका सीतामढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगी।

रविवार को यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर एसपीजी, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दूसरे दिन भी पूरे रूट का दौरा किया। दोनों टीमें अलग-अलग सीतामढ़ी तक गईं। जिला और शहर कांग्रेस कार्यालय में देर रात तक यात्रा की तैयारी चलती रही। गंगायात्रा को सफल बनाने के लिए सोनिया गांधी के सचिव केएल शर्मा और जुबैर खान दो दिन से प्रयागराज में सभी तैयारियों को देख रहे हैं।

Related posts

पीएम मोदी- ‘GST के कारण देश को मिली नई ताकत’

Pradeep sharma

केंद्रीय गृह सचिव ने अफवाह फैलाने वाले संदेशों को हटाने के संबंध में सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा की

mahesh yadav

सरकार जल्द ही सार्वभौमिक टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करेगी

Trinath Mishra