featured मनोरंजन वायरल

2 हजार के कुर्ते में मां करीना और पापा सैफ के साथ डे आउट पर निकले तैमूर

tamur 2 हजार के कुर्ते में मां करीना और पापा सैफ के साथ डे आउट पर निकले तैमूर

मुंबई। इंटरनेट सेंसेशन तैमूर अली खान बुधवार को अपनी मां करीना कपूर खान और पापा सैफ अली के खान के साथ डे आउट के लिए गए थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस दौरान तैमूर का लुक काफी स्पेशल था। तैमूर के लुक में सबसे ज्यादा उनके कुर्ते ने ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने ब्लू कलर के कुर्ते को डेनिम शर्ट्स के साथ टीमअप किया था। साथ ही उन्होंने मैचिंग सैंडल (clogs) कैरी किए थे। उनका ये लुक बेहद ही शानदार और क्यूट है।

tamur 2 हजार के कुर्ते में मां करीना और पापा सैफ के साथ डे आउट पर निकले तैमूर

रिपोर्ट्स के मिताबिक, इस कुर्ते की कीमत $15.99- $27.99 है। तैमूर की ब्लू कलर की African Dashiki शर्ट की कीमत एक हजार से 2000 हजार बताई जा रही है। ये कुर्ता ऑनलाइन उपलब्ध है। कुर्ता नन्हें नवाब पर काफी जच रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए तैमूर ने ग्रीन शेड्स भी लगाए थे। करीना ने तैमूर वायरल ड्रेसिंग सेंस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बताया था। ‘मुझे नहीं पता कि तैमूर का ड्रेसिंग सेंस कैसे वायरल हो जाता है। मैं पूरी कोशिश करती हूं कि उसे नॉर्मल ब्रांड के कपड़े पहनाऊं। मैंने भी जब कमाना शुरू किया था तभी बड़े ब्रान्ड के कपड़े पहनना शुरू किया था। मैं तैमूर में सादगी डेवलेप करना चाहती हूं। मैं हमेशा चाहती हूं कि तैमूर नॉर्मल जिंदगी जिए।

बता दें कि तैमूर की हर फोटो सोशल मीडिया वायरल होती हैं। फैंस बेताबी से उनकी फोटोज और वीडियोज का इंतजार करते हैं। उनके नाम से कई फैन पैज चलाए जा रहे हैं। तैमूर पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि उनके नाम से खिलौने भी मार्केट में आ गए हैं। तैमूर अपने मां-पापा के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं। अक्सर उनके साथ वॉक के लिए जाते हैं। तैमूर को की बार सैफ के कंधों पर बैठ कर एन्जॉय करते हुए भी देखा गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि तैमूर को जब भी वो अकेला घर पर छोड़कर काम पर जाती हैं तो उन्हें बहुत टेंशन रहती है। वो हमेशा तैमूर के बारे में सोचती हैं।

Related posts

लखनऊ में सांख्यिकी और सतत विकास लक्ष्यों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सह कार्यशाला

bharatkhabar

मुझे अपने नाम पर बेहद गर्व है : नील नितिन मुकेश

bharatkhabar

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rani Naqvi