featured दुनिया देश

मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में शराब को लेकर विदेशी महिला ने किया जमकर हंगामा

air india 1 मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में शराब को लेकर विदेशी महिला ने किया जमकर हंगामा

मुंबई। मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में एक विदेशी महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने शराब नहीं मिलने पर क्रू मेंबर से बदसलूकी की। महिला बिजनस क्लास में सवार थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला यात्री ने एक और ड्रिंक न दिए जाने पर क्रू मेंबर पर नस्लीय टिप्पणियां कीं। महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह फलीस्तीनियों और रोहिंग्या मुस्लिमों के मानवाधिकारों के लिए इंटरनेशनल क्रिमिनल लॉयर के तौर पर काम करती है। मौके पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में महिला को कई बार गालियां देते हुए सुना जा सकता है। यह घटना 10 नवंबर की मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI-131 की है।

air india 1 मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में शराब को लेकर विदेशी महिला ने किया जमकर हंगामा

बता दें कि एयर इंडिया के सूत्र के मुताबिक आरोपी महिला यात्री आयरलैंड की है। इस मामले में एयर इंडिया की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। एयरलाइन ने महिला यात्री की पहचान उजागर करने से भी इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने विमान में शराब का सेवन किया। महिला ने जब और शराब की मांग तो क्रू मेंबर ने मना कर दिया। इसके बाद उसने क्रू मेंबर को धमकी दी। हालांकि तब तक इस महिला यात्री के बारे में जानकारी कमांडर को दे दी गई थी और उन्होंने क्रू मेंबर को शराब नहीं देने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि महिला फ्लाइट अटेंडेंट उस महिला के संपर्क में आएं।

Related posts

लखनऊ: मानसून सत्र से पहले काशी को सौगात दे सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Shailendra Singh

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के समर्थन में बीजेपी नेता मेनका गांधी

mahesh yadav

‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग, पारा हुआ 200 करोड़ के पार

mohini kushwaha