featured मनोरंजन

शादी के लिए रणवीर और दीपिका इटली के लिए रवाना, एयरपोर्ट पर था ऐसा नजारा

dipu and ranveeer शादी के लिए रणवीर और दीपिका इटली के लिए रवाना, एयरपोर्ट पर था ऐसा नजारा

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शुक्रवार (9 नवंबर) रात इटली रवाना हो गए हैं। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें फैन्स और मीडिया फोटोग्राफर्स ने घेर लिया। लेकिन दीपिका ने कोई इंटरेक्शन नहीं किया। सिर्फ स्माइल देकर निकल गईं। हालांकि, रणवीर अपनी एक्साइटमेंट छुपा न सके। रणवीर ने न सिर्फ खुशी-खुशी फोटोग्राफर्स को पोज दिए। बल्कि उनके साथ इंटरेक्शन किया और फ़्लाइंग Kiss भी दिया। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर रणवीर फिल्म DDLJ का फेमस सॉन्ग डोली सजा के रखना बजाते भी नजर आए।

dipu and ranveeer शादी के लिए रणवीर और दीपिका इटली के लिए रवाना, एयरपोर्ट पर था ऐसा नजारा

 

एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर अलग-अलग कार से पहुंचे थे। जहां दीपिका अकेली ही दिखाई दीं। तो वहीं रणवीर की बहन रितिका भवनानी, मां अंजू भवनानी और पिता जगजीत भवनानी भी एयरपोर्ट पर नजर आए। गौर करने वाली बात यह थी कि रणवीर और दीपिका ने मैचिंग (व्हाइट) कलर के आउटफिट पहने हुए थे। रणवीर और दीपिका इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। उनकी शादी के फंक्शन 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में होंगे। बताया जा रहा है कि दीपिका के दक्षिण भारतीय होने की वजह से 14 को दक्षिण भारतीय रिवाज से शादी होगी और 15 को रणवीर के सिंधी होने की वजह से सिंधी रिवाज से उनकी शादी होगी। 1 दिसंबर को मुंबई में उनका रिसेप्शन होगा।

Related posts

महाभारत के खूनी युद्ध के लिए भगवान कृष्ण ने कुरूक्षेत्र को ही क्यों चुना, खुला रहस्य..

Mamta Gautam

राजस्थान: सचिन ने पानी के लिए फोड़ा मटका,वसुंधरा ने खोला प्याऊ

mohini kushwaha

सीएमएस स्कूल में चल रही ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर अभिभावकों का रिएक्शन देख दंग रह जायेंगे आप

sushil kumar