featured धर्म

महाभारत के खूनी युद्ध के लिए भगवान कृष्ण ने कुरूक्षेत्र को ही क्यों चुना, खुला रहस्य..

mahabhart 1 महाभारत के खूनी युद्ध के लिए भगवान कृष्ण ने कुरूक्षेत्र को ही क्यों चुना, खुला रहस्य..

महाभारत के खूनी युद्ध को दुनिया जानती है। ये युद्ध कौरवों और पाडंवों के बीच हुआ था। जिसमें पांडवों की जीत हुई थी। जिस जमीन पर ये युद्ध लड़ा गया था उसे कुरूक्षेत्र के नाम से दुनिया जानती है। और कहा जाता है कि, इस मैदान में आज भी लाल मिट्टी निकलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ? महाभारत का ये युद्ध कुरूक्षेत्र में ही क्यों लड़ा गया था। आज हम आपको इसी रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं।कुरुक्षेत्र की धरती को महाभारत के युद्ध के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने ही चुना था, लेकिन उन्होंने कुरुक्षेत्र को ही महाभारत युद्ध के लिए क्यों चुना, इसके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा है। शास्त्रों के मुताबिक, महाभारत का युद्ध जब तय हो गया तो उसके लिये जमीन तलाश की जाने लगी। भगवान श्रीकृष्ण इस युद्ध के जरिए धरती पर बढ़ते पाप को मिटाना चाहते थे और धर्म की स्थापना करना चाहते थे।

mahabhart 2 महाभारत के खूनी युद्ध के लिए भगवान कृष्ण ने कुरूक्षेत्र को ही क्यों चुना, खुला रहस्य..
कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को ये डर था कि भाई-भाइयों के, गुरु-शिष्यों के और सगे-संबंधियों के इस युद्ध में एक दूसरे को मरते देखकर कहीं कौरव और पांडव संधि न कर लें। इसलिए उन्होंने युद्ध के लिए ऐसी भूमि चुनने का फैसला किया, जहां क्रोध और द्वेष पर्याप्त मात्रा में हों। इसके लिए श्रीकृष्ण ने अपने दूतों को सभी दिशाओं में भेजा और उन्हें वहां की घटनाओं का जायजा लेने को कहा।

सभी दूतों ने सभी दिशाओं में घटनाओं का जायजा लिया और भगवान श्रीकृष्ण को एक-एक कर उसके बारे में बताया। उसमें से एक दूत ने एक घटना के बारे में बताया कि कुरुक्षेत्र में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को मामूली सी बात पर मार दिया है। और यहां पर पाप भी बहुत ज्यादा है।दूत द्वारा सुनाई इस सच्ची घटना को सुनकर श्रीकृष्ण ने तय किया कि यही भूमि युद्ध के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसके बाद उन्होंने महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में करवाने का एलान कर दिया।

https://www.bharatkhabar.com/shooting-start-of-upcoming-movie-akshay-kumar/
क्योंकि भगवान कृष्ण इस युद्ध के परिणामों के बारे में बहुत अच्छे से जानते थे। इसलिए उन्होंने ऐसे स्थान को चुना जहां पर पाप हो। इसलिए पाप के नाश के लिए उन्होंने कुरूक्षेत्र की धरती को चुना।

Related posts

19 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, जानिए वजह

Shailendra Singh

पंजाब में कैबिनेट विस्तार, रजिया सुल्ताना-अरुण चौधरी में हुई विभागों की अदला-बदली

lucknow bureua