featured मध्यप्रदेश राज्य

शिवराज के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे अरुण यादव,कहा खनन माफिया हैं सीएम!

शिवराज के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे अरुण यादव,कहा खनन माफिया हैं सीएम!

मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हराने के लिए कांग्रेस बडी चाल चली है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण यादव को बुधनी से टिकट दिया है। आपको बता दें कि यह टिकट अंतिम समय पर कांग्रेस ने दिया है। इस पर अरुण का कहना है कि गहन चिंतन के बाद पार्टी ने उनका चयन किया है। उन्होंने कहा कि जीत भी हासिल करेंगे।

 

शिवराज के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे अरुण यादव,कहा खनन माफिया हैं सीएम!
शिवराज के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे अरुण यादव,कहा खनन माफिया हैं सीएम!

इसे भी पढ़ेःमायावती ने मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन से किया इंकार

गौरतलब है कि अरुण यादव राज्‍य के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। सुभाष यादव के बड़े बेटे हैं सुभाष यादव 1993 से 2008 तक कांग्रेस के टिकट पर कसरावद के विधायक रहे हैं।बता दें कि अरुण कभी विधानसभा के सदस्‍य नहीं रहे। लेकिन दो बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रहे हैं। बुधनी सीट से पांचवीं बार चुनावी मैदान में उतरे मुख्यमंत्री शिवराज ने 2013 में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह चौहान को करीब 84 हजार मतों से हराया था। वह इस बार भी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

इसे भी पढ़ेःमध्य प्रदेश : कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, महेंद्र सिंह होंगे एससी मोर्चे के अध्यक्ष

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार किए जाने पर हुई देरी पर अरुण यादव ने मीडिया से कहा कि केवल बुधनी नहीं कई अन्य सीटों पर गुरुवार रात को ही फैसला लिया गया है। पार्टी सबसे सजग और सशक्त उम्मीदवार तय करने को लेकर गहन चिंतन करती है। बाद में पार्टी उम्मीदवार तय करती है। पार्टी ने अब मुझे बुधनी से मौका दिया है जो मेरे लिए गर्व की बात है। खुद के चयन किए जाने पर अरुण यादव ने कहा कि ‘मुझे राहुल जी ने चुना है। हम बुधनी जाएंगे और जीत कर आएंगे।

महेश कुमार  यादव 

Related posts

बसंत पंचमी के बाद से शुरू होगा भाजपा का चुनावी समर

piyush shukla

अयोध्या से सीएम योगी LIVE: सांप्रदायिकता और आतंकवाद मुक्त भारत बनाएंगे

Pradeep sharma

Corona Case In India: पिछले 24 घंटे में 7,171 नए कोरोना केस, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.69 प्रतिशत

Rahul