featured देश राज्य

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल में तीन लोगों ने एक गर्भवती महिला के साथ उसके घर में घुस कर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 28 साल की महिला बुधवार रात को अपने घर में अकेली थी। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुन कर उसने सोचा कि पति काम से लौट आए हैं। लेकिन दरवाजा खुलते ही तीन लोग जबरन भीतर घुस आए और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

 

Gangrape पश्चिम बंगाल: आसनसोल में एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

 

ये भी पढें:

 

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी,दिल्ली में डीजल 28 पैसे और पेट्रोल12 पैसे हुआ महंगा
दिल्लीः माता-पिता और बहन की हत्या के आरोपी को नहीं किसी तरह का पश्चाताप

 

वहीं पीड़िता का पति जब घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को बेहोश पड़ा देखा। बता दें उसका पति मोटर मैकेनिक के तौर पर काम करता है। होश में आने पर उसने पूरी घटना बताई और उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आसनसोल के पुलिस आयुक्त लक्ष्मीनारायण मीना ने बताया कि महिला ने कुलदीप सिंह नामक एक अपराधी की पहचान कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।

ये भी पढें:

 

उत्तर प्रदेशः कविनगर थाने में तैनात उप-निरीक्षक ने सर्विस पिस्तौल से की आत्महत्या !
नई दिल्ली में राष्ट्रीय पोषण मिशन-पोषण अभियान के अन्तर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया

 

By:  Ritu Raj

Related posts

घाटी शांति की तरफ लौट रही, पिछले साल के मुकाबले कम हुई पत्थरबाजी की घटना

Breaking News

तालिबान का नरम रूख, अफगानिस्तान लड़कियां को दी स्कूल जाने की अनुमति

Rahul

आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर लड़की के साथ छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना

Rani Naqvi