नई दिल्ली:थाईलैंड में दो विरोधी गिरोहों के बीच गोलीबारी में 42 वर्षीय एक भारतीय समेत दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। थाईलैंड पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बैंकॉक पोस्ट की एक खबर में बताया गया है कि गोलीबारी की घटना कल रात को सेंटारा वॉटरगेट पैवेलियन होटल के पीछे एक गली में हुई।
ये भी पढें:
तीन महीने की रहस्यमयी हिसारत से रिहा हुईं चीन की सबसे अमीर अभिनेत्री फैन बिंगबिंग
चीन की यात्रा पर गए चीन के पूर्व सुरक्षा अधिकारी और इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई लापता
उस घटना में जी धीरज नाम के एक भारतीय की और एक अन्य पर्यटक की मौत हो गई। गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए थे जिनमें दो थाईलैंड के रहने वाले, दो भारतीय और एक लाओस का पर्यटक था। भारतीय उन पर्यटकों के एक समूह का हिस्सा था जिन्होंने मॉल में एक भारतीय रेस्तरां में भोजन किया था और उसके बाद पार्किंग में अपनी बस का इंतजार कर रहे थे।
ये भी पढें:
पाकिस्तान ने 18 अंतरराष्ट्रीय एनजीओ को अपना कामकाज बंद करने और देश छोड़ने का दिया आदेश
चीन में भी मनाई गई अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती
By: Ritu Raj