featured देश राज्य

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

chandrababu naidu आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

नई दिल्ली : महाराष्ट्र की एक अदालत ने गोदावरी नदी की बाबली परियोजना पर प्रदर्शन से जुड़े 2010 के एक मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और 15 अन्य के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। नांदेड़ जिले में धर्माबाद के न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एन आर गजभिये ने पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और 21 सितंबर तक उन्हें अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

chandrababu naidu आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

विरोध करने पर गिरफ्तार किया गया था

अविभाजित आंध्र प्रदेश में तब विपक्ष में रहे नायडू और अन्य को महाराष्ट्र में बाबली परियोजना के समीप विरोध करने पर गिरफ्तार किया गया था और उन्हें पुणे में जेल में डाल दिया गया था। वे इस आधार पर परियोजना का विरोध कर रहे थे कि इससे निचले हिस्से में लोग प्रभावित होंगे। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था लेकिन उन्होंने जमानत नहीं मांगी थी।

विभिन्न धाराएं लगायी गयी हैं

उन सभी पर जनसेवक को काम करने में बाधा पहुंचाने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग करने, हथियार या किसी अन्य तरीके से जानबूझकर जख्म पहुंचाना, अन्य की जिंदगी खतरे में डालने समेत भादंसं की विभिन्न धाराएं लगायी गयी हैं।

Related posts

जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन,एक जवान घायल

rituraj

महामारी शुरू होने के बाद पहली बार डोनाल्ड ट्रम्प मुंह पर मास्क लगाए नजर आए

Rani Naqvi

17 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul