पर्यटन

चीनी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल टोक्यो, पेरिस

Peris चीनी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल टोक्यो, पेरिस

चोंगकिंग। पर्यटन के लिए चीनी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल टोक्यो और पेरिस हैं। वे कम दूरी के पर्यटन स्थलों में टोक्यो और अधिक दूरी के पर्यटन स्थलों में पेरिस को पसंद करते हैं। इसका खुलासा वर्ल्ड टूरिज्म सिटीस फेडरेशन (डब्ल्यूटीसीएफ) की रिपोर्ट से हुआ है। यह रिपोर्ट दक्षिण-पश्चिम चीन की चोंगकिंग नगरपालिका में हुई डब्ल्यूटीसीएफ की बैठक में जारी की गई।

peris

डब्ल्यूटीसीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी पर्यटकों ने 2015 में विदेश यात्राओं पर 215 अरब डॉलर खर्च किए, जो अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों द्वारा खपत का 17 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, 12 करोड़ से अधिक चीनी पर्यटकों ने 2015 में विदेश यात्राएं की। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 10.09 प्रतिशत अधिक है।

बीते वर्ष अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन में भी चीनी पर्यटकों की आवक में वृद्धि दर्ज की गई।

Related posts

उत्तर प्रदेशः पर्यटकों से अच्छा व्यवहार काशी में पर्यटन को बढ़ावा देगा- मंडलायुक्त

mahesh yadav

सरकार की अदूर्दर्शिता के कारण छिन सकता है अन्तर्राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

piyush shukla

स्वामी नारायण छपिया मंदिर को पर्यटन स्थलों की सूची में किया गया शुमार

mohini kushwaha