featured देश राज्य

झारखंड में जबरन बंद कराने के आरोप में कांग्रेस के 58 कायकर्ता लिए गए हिरासत में

झारखंड में जबरन बंद कराने के आरोप में कांग्रेस के 58 कायकर्ता लिए गए हिरासत में

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा के खिलाफ ‘भारत बंद’ अभियान का आह्वान किया गया है। देश के कई हिस्सों में इसका असर देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ जगहों पर इसे लेकर जबरदस्ती भी की जा रही है। सोमवार को झारखंड में जबरन बंद करवाने का प्रयास कर रहे 58 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

 

भारत बंद 3 झारखंड में जबरन बंद कराने के आरोप में कांग्रेस के 58 कायकर्ता लिए गए हिरासत में

ये भी पढें:

उत्तराखंडः मुख्य सचिव ने हेमकुण्ड साहिब पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत को उनकी जयन्ती पर भावपूर्ण स्मरण किया

 

वहीं पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने बताया कि जबरन बंद कराने का प्रयास करने पर पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक सहित 58 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। ये लोग जबरन बाजार बंद करवाने का प्रयास कर रहे थे। बता दें कि, कांग्रेस के ‘भारत बंद’ को प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वामपंथी पार्टियों ने समर्थन दिया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

 

ये भी पढें:

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी,दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये 73 पैसे ,महाराष्ट्र में 88 रुपये 12 पैसे
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

 

By: Ritu Raj

Related posts

UP के कई शहरों में CAA को लेकर हो रहा विरोध-प्रदर्शन अब तक 6 लोगों की मौत

Rani Naqvi

यूपी: शुगर मिल से निकली गैस, 500 बच्चे बेहोश

Pradeep sharma