featured देश यूपी राज्य

योगी सरकार ने किया रजत विजेता सुधा को जॉब और 30 लाख रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान

हरिद्वार की गंगा नदी में होगा अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि विसर्जन,योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडोनेशिया में 2018 के एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली राज्य की खिलाड़ी सुधा सिंह को 30 लाख रुपए का पुरस्कार और राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने की घोषणा की।

yogi योगी सरकार ने किया रजत विजेता सुधा को जॉब और 30 लाख रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान

देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित 

इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि सुधा ने लगन एवं मेहनत के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है और पूरा राज्य इनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से गौरवान्वित है। लंबी दूरी की अनुभवी धाविका सुधा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता। सुधा ने 9 मिनट 40.03 सेकेंड का समय लिया और एशियाई खेलों में अब तक का अपना दूसरा पदक जीता।

2010 में स्वर्ण पदक जीता था

रायबरेली की रहने वाली 32 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह पिछले एशियाई खेलों (इंचिओन) में पदक नहीं जीत पाई थी। बता दें कि जहां लंबी दूरी की अनुभवी धाविका सुधा सिंह ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता जबकि धारूण अय्यासामी ने नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 9:36.52 के समय के साथ स्वर्ण पदक जबकि वियतनाम की थी ओन नगुएन ने 9:43.83 का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

Related posts

मोहन भागवत के बयान पर तोगड़िया का हमला कहा चुनाव के समय याद आए राम

mahesh yadav

बुलंदशहर: फर्जी एनकाउंटर मामले में रिटायर DSP रणधीर सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित, लंबे समय से चल रहा है फरार

Saurabh

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर

bharatkhabar