featured देश राज्य

सत्यदेव नारायण आर्य बने हरियाणा के नए राज्यपाल

सत्यदेव नारायण आर्य बने हरियाणा के नए राज्यपाल

नई दिल्ली: सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। बता दें सत्यदेव नारायण आर्य बिहार से हैं। वो नालंदा के राजगीर से आठ बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके हैं। वहीं बिहार सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। रामसुंदर दास मंत्रिमंडल में पहली बार मंत्री बने। इसके बाद साल 2012 में नीतीश सरकार में खान एंव भूतत्व मंत्री रह चुके हैं।

 

satyadev narayan सत्यदेव नारायण आर्य बने हरियाणा के नए राज्यपाल

 

ये भी पढें:

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता शबीर अहमद की घर में घुसकर की हत्या
लालजी टंडन बिहार के नए राज्यपाल बने और सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया

सत्यदेव नारायण आर्य का जन्म भी राजगीर के गांधी टोला में हुआ है। इनके पिता का नाम शिवन राम था। सत्यदेव नारायण आर्य ने कार्यालय सहायक के रूप में नौकरी भी की लेकिन जल्द ही इन्होंने नौकरी छोड़ राजनीति में आ गए। साल 2015 में बीजेपी के टिकट में राजगीर से इन्होंने चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

 

ये भी पढें:

जम्मू-कश्मीर में हुआ दर्दनाक हादसा,श्रद्धालुओं से भरी कार चिनाब नदी में गिरी, 11 की मौत
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

 

By: Ritu Raj

 

Related posts

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, नए अध्यक्ष की हो सकती है नियुक्ति

Neetu Rajbhar

Corona Update: देश में बढ़ता तीसरी लहर का खतरा, 24 घंटे में सामने 27,553 नए कोरोना मरीज

Neetu Rajbhar

राइफल लेकर भागने वाला पुलिसकर्मी हुआ आतंकी संगठन में शामिल: हिज्बुल मुजाहिदीन

Rani Naqvi