मनोरंजन

जनिए: बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की खबरों को लेकर क्या कहा मोनी रॉय ने

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की नागिन यानी मौनी रॉय इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग बुल्गारिया में कर रही हैं। नागिन के अलावा मौनी ने ‘देवों के देव महादेव’, जैसे सीरियलों में भी काम किया है। इसी शो के दौरान मौनी का अफेयर अपने को-एक्टर मोहित रैना के साथ रहा।

mouni roy जनिए: बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की खबरों को लेकर क्या कहा मोनी रॉय ने

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

नागिन ने Towel Photoshoot से सोशल मीडिया पर लगाई आग

बता दें कि दोनों काफी समय तक इंडस्ट्री में एक साथ दिखते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से खबरें थी कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है क्योंकि इन दोनों ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर साथ शेयर की गई तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया गया।

हालांकि मौनी ने कभी मोहित के साथ अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा। हाल ही में मौनी ने ब्रेकअप को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया हैं। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में मौनी ने कबूल किया है कि, ‘मैं अकेली हूं और लंबे समय से रह रही हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं’। बता दें दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो देवों के देव महादेव के सेट पर हुई थी।

वहीं इस शो में मोहित महादेव और मौनी सती के किरदार में थी। इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। मौनी ने केवल टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि ‘झलक दिखला जा’, ‘जरा नच के दिखा’ जैसे डान्स शो और ‘कॉमिडी नाइट्स’ जैसे कॉमिडी शोज में भी काम किया है।

Related posts

दीपिका पादुकोण का Ex Boyfriend के लिए टैटू ,ऐसे दिखाया

mohini kushwaha

जैकलीन फर्नांडिस ने पोस्ट की ऐसी सेल्फी, नजर नहीं हटा पा रहे फैंस

Shailendra Singh

लाइफ लेशन विद प्रियंका में चोपड़ा बताए जीवन के बेशकीमती रहस्य

bharatkhabar