मनोरंजन

डेंगू के बाद विद्या की तबियत में सुधार

after dengue Vidya Balan is healh is improving now डेंगू के बाद विद्या की तबियत में सुधार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को डेंगू होने के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को ट्विटर पर बताया कि घर में भरपूर आराम करने के बाद वह अब ठीक हो रही हैं। विद्या ने सोमवार को ट्वीट किया, सभी को सुप्रभात। वास्तविक चिंता, इच्छाओं, प्रार्थना, प्रेम और हंसी-मजाक के लिए धन्यवाद। मैं घर में आराम कर रही हूं और पहले से बेहतर हो रही हूं।

 

अभिनेत्री हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ की शूटिंग कर अमेरिका से मुंबई लौटी हैं। विद्या से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि उन्हें गुरुवार को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें 10-15 दिनों तक आराम करने की सलाह दी। वह आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ में भी नजर आएंगी।

Related posts

Rahul

कहीं अनुष्का-विराट की शादी पर ”चन्ना मेरेया” तो नहीं गाने लगे रणवीर सिंह……?

Vijay Shrer

ऑस्कर पुरस्कार 2018: हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में शुरू हुआ ऑस्कर पुरस्कार समारोह

Rani Naqvi