featured देश राज्य

मानसून की पहली बारिश में डूबी दिल्ली, आज भी होने के आसार

दिल्ली मानसून की पहली बारिश में डूबी दिल्ली, आज भी होने के आसार

नई दिल्ली।  दिल्ली  में दो दिनों से हो रही बारिश  ने दिल्ली वालों को गर्मी से राहत दिलाई है और दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने अपना मिजाज बदला है तो वहीं, दिल्ली में कल एक घंटे की लगातार बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया और दिल्ली की अलग अलग जगहों पर पानी भऱने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बता दे ंकि दिल्ली के साथ साथ हरियाणा, नार्थ राजस्थान में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मानसून की पहली बारिश में डूबी दिल्ली,

देश के बाकी राज्यों का हाल

दिल्ली एनसीआर  की तरह पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, चंडीगढ़, और वेस्ट यूपी में बुलंदशहर, बरेली, एटा, बदायूं में मध्यम से भारी जारी रहेगी। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड  के कई शहरों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। इसी के साथ  मध्य प्रदेश के कई शहरों में आज भीषण बारिश  जारी रहने की संभावना है। जिससे जबलपुर, भोपाल, इंदौर, देवास और आसपास के शहरों में बाढ़ का संकट और बढ़ सकता है। गुजरात में कच्छ को छोड़कर अधिकतर शहरों में अगले कुछ दिनों तक राज्य में अच्छी बारिश बनी रहेगी। मुंबई में भी आज से बारिश  बढ़ सकती है।

 उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया गया अलर्ट

 

Related posts

बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

rituraj

साल 2017 का पहला चंद्र ग्रहण…रखें इन बातों का ध्यान

shipra saxena

हटाए जाएंगे अखिलेश यादव के ब्लैक कैट, कई अन्य नेताओं की सुरक्षा में भी कटौती

bharatkhabar