featured देश राज्य

J&K में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में एक सैनिक घायल

09 63 J&K में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में एक सैनिक घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि घटना बीते शुक्रवार शाम की है। सैनिक अखनूर सेक्टर के खौर इलाके में अग्रिम चौकी पर तैनात था। उन्होंने बताया कि उसे शरीर के ऊपरी हिस्से में एक गोली लगी है। स्थानीय सैन्य अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे उधमपुर के ‘कमांड हॉस्पिटल’ भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर वह एक पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में घायल हुआ है।

 

09 63 J&K में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में एक सैनिक घायल

 

बता दें कि नियंत्रण रेखा पर इस सप्ताह इस तरह की यह दूसरी घटना है। सात जुलाई को भी रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी स्नाइपर की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस साल 1,250 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें 24 सुरक्षा कर्मियों सहित कम से कम 52 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर असैन्य नागरिक हैं।

Related posts

महिलाएं चाकू लेकर कर सकेंगी दिल्ली मेट्रो का सफर

kumari ashu

कानपुर में शहीद 8 पुलिसकर्मियों की आई पोस्टमार्टम रिपॉर्ट, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Rani Naqvi

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को सौंपी गई आतंकवादियों की लिस्ट में हाफिज सईद शामिल नहीं

Breaking News