featured देश बिहार राज्य

बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा में बढ़ोतरी, गृह मंत्रालय ने दिया निर्देश    

shatrughan बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा में बढ़ोतरी, गृह मंत्रालय ने दिया निर्देश    

पटना: भारतीय जनता पार्टी नेता और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा में और बढ़ा दी गई है। शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद गृह मंत्रालय ने यह फैसला सुनाया। इसके बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।

शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा

महाराष्ट्र सरकार को दिए निर्देश

गृह मंत्रालय ने शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर खतरे को देखते हुए बिहार और महाराष्ट्र सरकार को सुरक्षा मुहैया करवाने का निर्देश दिया। बिहार सरकार को भेजे गए पत्र में शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे की आशंका जताई गई लेकिन इस खतरे का कारण स्पष्ट नहीं किया गया।

वाई प्लस सुरक्षा लगाई गई

बिहार पुलिस द्वारा गृह मंत्रालय का आदेश मिलने पर पुलिस की खुफिया शाखा ने सभी जिलों के डीएम-एसपी को सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर पत्र जारी कर दिया है। वाई प्लेस श्रेणी की सुरक्षा वीवीआईपी सुरक्षा होती है जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं।

Related posts

नवरात्र के छठें दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जीवन में फैलेगा प्रकाश

shipra saxena

बोफोर्स सौदे के तीन दशक बाद भारतीय सेना में शामिल होंगी नई तोपें

kumari ashu

भवन निर्माण शैली में होगी उत्तराखंड की झलक: सीएम त्रिवेंद्र

Samar Khan