राज्य featured देश यूपी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय का बयान कहा, राहुल गांधी जंगल में भटके हुए मुसाफिर

mahendra nath 1 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय का बयान कहा, राहुल गांधी जंगल में भटके हुए मुसाफिर

चंदौलीः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस के शशि थरूर और राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने राहुल गांधी को यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने बियाबान के जंगल में भटके हुए मुसाफिर है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी को राजनीति की दिशा का ज्ञान नहीं है। कभी लेफ्ट कभी राइट कभी जनेऊ कभी टोपी और कभी मुस्लिम कभी हिंदू में भटके हैं।

महेंद्र नाथ पाण्डेय
महेंद्र नाथ पाण्डेय

राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं

राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं। इस बात को देश की जनता जान चुकी है। राहुल गांधी का भविष्य किसी संभावनाओं जुड़ा प्रतीत नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि शशि थरूर ने पाकिस्तान से भारत की तुलना करके देश का अपमान किया है। जिसकी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में विश्व में भारत एक सशक्त लोकतांत्रिक देश के रूप में मजबूत हो रहा है। ये मजबूती कुछ लोगों को अखर रही है। इसीलिए कुछ लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कम से कम शशि थरूर ने हिन्दू संस्कृति को स्वीकार तो कर लिया। भारत एक लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक देश है। जबकि पाकिस्तान एक लोकतंत्र के अंदर सैनिक तंत्र का देश है।

Related posts

दस फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Rani Naqvi

Live: भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच- पाक- 338/4 ,50ओवर

piyush shukla

डबल मर्डर केस: पुलिस आज कर सकती है हत्या का खुलासा

Rani Naqvi