featured देश राज्य

दिल्ली सीएम केजरीवाल का मोदी सरकार पर तंज कहा, मोदी सरकार अंबानी की जेब में

arvind kejriwal दिल्ली सीएम केजरीवाल का मोदी सरकार पर तंज कहा, मोदी सरकार अंबानी की जेब में

नई दिल्ली: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने जियो इंस्टीट्यूट को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिए जाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार अंबानी की जेब में है। भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा की ओर से इस मुद्दे पर किए गए ट्वीट के जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट किया कि इससे पहले कांग्रेस सरकार अंबानी की जेब में थी, अब मोदी सरकार अंबानी की जेब में है। बदला क्या है ?

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

सिन्हा ने उठाए थे सवाल

वहीं भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा था कि जियो इंस्टीट्यूट की अभी स्थापना भी नहीं हुई। यह वजूद में नहीं है फिर भी सरकार ने इसे उत्कृष्ट का दर्जा दे दिया। यह एम. अंबानी होने की अहमियत है।

ये भी पढ़ें: बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराएगी दिल्ली सरकार, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

चयन प्रक्रिया की मंशा पर उठाए सवाल

आपको बता दें कि जियो इंस्टीट्यूट को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिए जाने के सरकार के कदम की विभिन्न वर्गों में आलोचना हुई है। कई लोगों ने चयन प्रक्रिया और इसके पीछे की मंशा पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कल साफ किया था कि यह दर्जा शर्तों के साथ दिया गया।

वहीं मुख्यमंत्री ने आज दावा किया कि उप- राज्यपाल अनिल बैजल की ओर से गठित एक समिति ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस से अनिवार्य अनुमति हासिल करने की सिफारिश की है। सभी मौजूदा सीसीटीवी के लिए भी पुलिस लाइसेंस की जरूरत होगी। यह 21वीं सदी में लाइसेंस राज की पराकाष्ठा है।

Related posts

अफगानिस्तानः एजुकेशन सेंटर के बाहर बम विस्फोट में 18 की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आकड़ा

Trinath Mishra

सीबीआई विवादः CBI के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की अंतरिम राहत 28 नवंबर तक बढ़ाई

mahesh yadav

भागलपुर के शोधरत छात्र भारत और विदेशी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सम्मानित

bharatkhabar