मनोरंजन featured

एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए प्रियंका और निक, रिश्ते पर लग सकती है मुहर

Untitled 246 एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए प्रियंका और निक, रिश्ते पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिश्तें को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बी-टाउन में इन दिनों ये टॉपिक काफी ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। प्रियंका को अक्सर ही निक जोनस के साथ देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका भारत की सैर पर निक जोनस के साथ निकल पड़ी हैं। वे निक को अपनी जिंदगी की सबसे खास इंसान यानि मां मधु चोपड़ा से मिलवाने के लिए मुंबई आई हैं। शुक्रवार रात प्रियंका अपनी मां और निक के साथ डिनर पर गईं। इस दौरान एक ही गाड़ी में पहुंचे निक-प्रियंका कैमरे में कैद हुए।

Untitled 246 एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए प्रियंका और निक, रिश्ते पर लग सकती है मुहर

ये भी पढ़ें हिंदी फिल्मों को लेकर प्रियंका चोपड़ा का शर्मनाक बयान, लोगों ने कहा चार पैसे क्या आने लगे
हाथ थामे आए नजर

प्रियंका और निक अपने रिश्ते को अलग अंदाज देते हुए पहली बार निक-प्रियंका एक-दूजे का हाथ थामे हुए नजर आए। आपको बता दें कि इस तस्वीर में प्रियंका और निक के बीच की केमेस्ट्री साफ देखी जा रही है। इन तस्वीरों को देखकर यही लगता है कि प्रियंका ने निक के साथ अपने रिलेशन को दुनिया के सामने स्वीकार लिया है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का निक जोनस के साथ है अफेयर? लिव-इन को लेकर हो रही है चर्चा
निक के लिए शानदार पार्टी

आपको बता दें कि प्रियंका ने अपनी मां से निक को मिलवाया है जो दोनों के रिलेशन की गंभीरता को जाहिर करता है हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका, निक के साथ अपने रिलेशन को नए पड़ाव पर ले जाना चाहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने निक के लिए भारत मे एक शानदार पार्टी प्लान की है। ये पार्टी प्रियंका अपने बंगले में पार्टी रखेंगी। इस पार्टी में प्रियंका पार्टी में अपने करीबी दोस्तों से निक की मुलाकात कराएंगी।

Related posts

अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी का साथ देगें शत्रुघ्न सिन्हा, कहा भाजपा के लिए जान भी दे दूंगा

Ankit Tripathi

IG को रिश्वत देने पहुंची 5 साल की बच्ची : मेरठ

Arun Prakash

जन्मदिन विशेष: योगी आदित्यनाथ के 45वें जन्मदिन पर पढ़िए उनसे जुड़ी कुछ बातें

Srishti vishwakarma