featured देश पंजाब राज्य

बदमाशों ने दुकान में घुसकर मालिक को मारी गोली, मालिक सी.एम.सी.अस्पताल में भर्ती

LOOT बदमाशों ने दुकान में घुसकर मालिक को मारी गोली, मालिक सी.एम.सी.अस्पताल में भर्ती

लुधियाना। फिल्डगंज रोड पर आज दोपहर उस समय हड़कम्प मच गया, जब 3 नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान मे घुसकर मालिक को गोलियां गोलियां मार दी। जिसकी पहचान त्रिलोचन सिंह के रूप में हुर्इ है। घायल दुकान मालिक को सी.एम.सी.अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

LOOT बदमाशों ने दुकान में घुसकर मालिक को मारी गोली, मालिक सी.एम.सी.अस्पताल में भर्ती

पड़ोसियों ने की दुकादार की मदद

जानकारी के मुताबिक, स्विफट कार में 4 नकाबपोश बदमाश आए। और उन्होंने तालों की दुकान के मालिक पर गोलिया चला दीं। वहीं कार में सवार 4 बदमाशों में से 3 बदमाश दुकान के अंदर गए। और एक बदमाश दुकान के बाहर खड़ा हो गया। उसी दौरान एक बदमाश ने मालिक पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया और दुकान का शटर बंद कर फरार हो गए। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। जिन्होंने तुरंत घायल को सी.एम.सी.अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। और कमिश्नर डॉ सुखचैन सिंह गिल भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। पुलिस के अनुसार मामला आपसी रंजिश का है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है

Related posts

UP Election 7th Phase Voting: यूपी की 54 सीटों पर हुआ 56.77% मतदान

Neetu Rajbhar

अब प्लास्टिक डिस्पोजल के बजाय ईको फ्रेंडली पत्तल और दोने पर दिया जोर

Rani Naqvi

चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा ने इनके सिर बांधा खिताबी जीत का सेहरा

mahesh yadav