नई दिल्ली। सोनम कपूर अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर की गर्ल गैंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को सफलता मिली है और फिल्म की सफलता के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।
सोनम कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग की सफलता के बाद सोनम पति के साथ हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद चले बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने अपना हनीमून अक्टूबर-नवंबर तक टाल दिया है। लेकिन दोनों साथ में वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
लंदन की सड़को पर रोमांटिक पोज में
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लंदन में घूमते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें सोनम अपने पति को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि सोनम की ये तस्वीर फैनक्लब पर शेयर की गई है। इन फोटो में सोनम और आनंद लंदन की सड़को पर रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।
तुम्हारी ये मुस्कान मेरे लिए सबकुछ
सोनम कपूर के बर्थडे पर पति आनंद की ओर से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमे आनंद ने फोटो पर कैप्शन लिखा “तुम्हारी ये मुस्कान मेरे लिए सबकुछ है।”
तस्वीरों में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।
दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे संग फोटो शेयर करते रहते हैं। सोनम कपूर अपने बर्थडे को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। बता दें कि सोनम ने लंदन में कजिन्स और पति संग बर्थडे सेलिब्रेट किया।