Breaking News featured देश राज्य

राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी को मारने की रची जा रही साजिश, नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ खुलासा

Narendra Modi PTI राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी को मारने की रची जा रही साजिश, नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ खुलासा

इस साल के शुरूआत में जनवरी में मुंबई के भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा में बड़ी साजिश सामने आई है। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए थे। हिंसा के बाद पुणे पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच लोगों की गिलफ्तारी के बाद जो दोवा किया है उसके बाद हर कोई दंग है। पुलिस के अनुसार हिरासत में पांच आरोपियों के घर से एक पत्र मिला है जिसमें इश बात के संकेत हैं कि यहां भी राजीव गांधी की हत्या जैसी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

 

Modi राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी को मारने की रची जा रही साजिश, नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ खुलासा

 

पुणे पुलिस ने दिल्ली में रोना विलसन के घर पर मिले पत्र में नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश होने की बात कही है। पुलिस ने पत्र का एक हिस्सा जारी किया है। इसमें लिखा है, नरेंद्र मोदी एक फांसीवादी-हिन्दूवादी नेता हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में भले वह सरकार बनाने में सफल ना हुए हो पर देश के 15 राज्यों में उनकी सरकारें बनी है। अगर इसी गति से वे आगे बढ़ते रहे तो सभी पार्टियों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी।

 

पत्र में आगे लिखा है, इसलिए अब कुछ वरिष्ठ कामरेडों ने साल 2016 के ओडीएच मिशन से भी क्रूर कदम उठाने की ठानी है। मोदी राज को खत्म करना होगा। इसके लिए राजीव गांधी हत्याकांड जैसी एक घटना को अंजाम देना होगा। सह आत्मघाती साबित हो सकता है। इसके असफल होने की भी संभावना है। लेकिन पार्टी में इस प्रस्ताव को रखा जाना चाहिए। नरेंद्र मोदी को मारने के लिए रोड शो के दौरान इस घटना को अंजाम देने का सबसे सही समय होगा।

 

यह जानकारी पुणे पुलिस ने अदालत को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से ‘‘संबंध ’’ के आरोप में गिरफ्तार पांच व्यक्तियों में से एक के घर में कथित रूप से एक पत्र मिलने की बाद की है। इसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी ‘‘एक और राजीव गांधी कांड ’’ की योजना बना रहे हैं।

 

पुलिस ने दिसंबर में यहां आयोजित ‘एलगार परिषद’ और इसके बाद जिले में भीमा-कोरेगांव हिंसा के संबंध में कल दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले, वकील सुरेंद्र गाडलिंग, कार्यकर्ता महेश राउत और शोमा सेन तथा रोना विलसन को क्रमश: मुंबई, नागपुर एवं दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

 

सभी पांचों आरोपियों को आज सत्र अदालत में पेश किया गया , जिसने उन्हें 14 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अभियोजक उज्ज्वल निकम ने अदालत से कहा कि दिल्ली में रोना विलसन के घर पर मिले पत्र में एम -4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिये आठ करोड़ रुपये की आवश्यकता की बात लिखी है। साथ ही उसमें ‘‘एक और राजीव गांधी कांड ’’ का जिक्र किया गया है।

 

बता दें कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद एक आरोपी सुरेन्द्र गाड्लिंग जोकि नागपुर में इंडियन एसोशिएशन ऑफ पीपल्स लॉयर्स (IAPL) में वकील है, को गुरुवार की सुबह पुणे की एक अदालत में रिमांड के लिए पेश किया गया, जबकि बाकी चार आरोपियों (सुधीर धावले, रोना विल्सन, सोमा सेन और महेश राउत) को गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे शिवाजी नगर कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी आरोपियों को 14 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Related posts

पुलिस ने किया छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में 15 माओवादियों के मारे जाने का दावा

Rani Naqvi

मुस्लिम महिलाओं के पीरियड्स की क्यों निगरानी कर रहा चीन?

Rozy Ali

ब्लैक फंगस की दवा पर अब नहीं लगेगा टैक्स, वैक्सीन पर 5% टैक्स बरकरार

pratiyush chaubey