featured देश राज्य

पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए कर्नाटक के महिला मोर्चा को संबोधित किया

pm modi पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए कर्नाटक के महिला मोर्चा को संबोधित किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो एप के जरिए कर्नाटक के महिला मोर्चा को संबोधित किया। कर्नाटक चुनाव के लिए रणनीति सेट कर रहे पीएम मोदी ने चुनावी मंत्र दिया देते हुए कहा कि महिलाएं ही चुनाव में जीत दिला सकती हैं। पीएम ने कहा कि महिला विकास के अलावा आज देश में कई जगह नेतृत्व कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सुषमा स्वराज की तस्वीर दिखाते हुए पीएम ने संदेश दिया कि योग्य महिलाओं को हमारे कैबिनेट में जगह मिली है और यह बदलाव की तस्वीर को प्रदर्शित करता है। दरअसल, SEO देशों की समिट में विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री शामिल हुए थे और इनमें सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण दो अकेली महिलाएं थी।

pm modi पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए कर्नाटक के महिला मोर्चा को संबोधित किया

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने में विश्वास रखती है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के आगे बढ़ने में महिलाओं का योगदान मिलता है, तो विकास तय है। मुद्रा योजना के तहत 12 करोड़ लोगों को लोन दिया गया है और इसमें 70 फीसदी केवल महिलाएं शामिल हैं। पीएम ने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पोलिंग बूथ पर जीतना पड़ता है। महिलाएं कार्यकर्ता घर-घर जाए और कांग्रेस के फैलाए झूठ का पर्दाफाश करें।

वहीं इस जिम्मेदारी को महिलाएं बेहतर ढंग से उठा सकती हैं, क्योंकि महिला जब किसी को समझाती हैं, तो वह सीधे घर से जुड़ी चीजों पर ही बात करती हैं। महिलाएं बड़ी-बड़ी बातें नहीं करती, बल्कि विश्वास जीत लेती हैं। अगर महिला सहमत हो जाए तो पूरा परिवार सहमत हो सकता है।

महिलाएं आज नौकरियां दे रही हैं

महिलाएं आज नौकरी ही नहीं कर रही हैं, बल्कि कंपनी खोल कर दूसरों को भी नौकरियां दे रही हैं। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के साथ हर स्तर पर साथ खड़ी है, फिर चाहे वह खुद नौकरी कर रही हों या दूसरों को नौकरी देने की दिशा में कदम बढ़ा रही हों? हमने कर्नाटक में ही 4 लाख महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और 10 लाख को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराई है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर पीएम ने कहा कि हम सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और इसलिए कानूनों में संसोधन किया जा रहा हैं। इसमें दोषियों को फांसी दिए जाने का प्रावधान भी शामिल है।

वहीं पीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए पहले कईं योजनाएं बनी मगर उनकी दिशा सही नहीं थी, हमने अपनी सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए हेल्थ से लेकर मातृत्व अवकाश तक कईं योजनाएं शुरू की, ताकि उन्हें प्रसव के बाद सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें और उनका जीवन तनाव रहित हो।

Related posts

17 दिसंबर 2021 का राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, आइए जानें

Rahul

लखनऊ: छत फोड़ कर कमरे में घुसे कमांडो और आतंकी को किया ढेर

Rahul srivastava

T20 वर्ल्डकप जीतने का सपना चूर-चूर, टीम इंडिया लौट रही खाली हाथ

Rahul