Breaking News featured देश यूपी राज्य

इनेलो-बसपा में हुआ गठबंधन,मिलकर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा का चुनाव

19 7 इनेलो-बसपा में हुआ गठबंधन,मिलकर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा का चुनाव

चंडीगढ़। हरियाणा में बीजेपी को रोकने के लिए मायावती की बहुजन समाज पार्टी और अभय चौटाला की भारतीय नेशनल लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेगे। दोनों के बीच में साल 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन का असल मकसद बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ तीसरा मोर्चा तैयार करना है, जोकि मायावती के नेतृत्व में बनेगा। हालांकि इस मसले में सपा और बसपा की राय जुदा-जुदा है।

दरअसल अखिलेश यादव कह चुके हैं की बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को साल 2019 के लोकसभा चुनाव को एक साथ मिलकर लड़ना होगा। जबकि मायावती और अभय चौटाला कांग्रेस से अलग तीसरा मोर्चा बनाने के पक्षधर हैं। अभय चौटाला ने बीएसपी से समर्थन पर साफ कर दिया है कि ये गठबंधन बीजेपी और कांग्रेस दोनों के खिलाफ लड़ेगा क्योंकि दोनों दलों ने देश को लूटा है इसलिए इन्हें सत्ता से बाहर कर देना चाहिए। 19 7 इनेलो-बसपा में हुआ गठबंधन,मिलकर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा का चुनाव

चौटाला ने कहा कि तीसरा मोर्चा किसानों और दलितों को एक मंच पर लाने का काम करेगा। बीजेपी के आने के बाद से हरियाणा अब तक तीन बार जल चुका है। देखा जाए तो इनेलो और बसपा के गठबंधन से ये तो साफ हो गया है कि दोनों मिलकर साल 2019 में होने वाले हरियाणा विधानसभा का चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे,लेकिन अभी 2019 लोकसभा चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। इसके पीछे का कारण सपा द्वारा कांग्रेस को गठबंधन में शामिल करने को लेकर है।

सपा इस चुनावी मोर्चे में कांग्रेस को साथ लेकर चलने की पक्षधर है, जबकि बसपा और इनेलो इस मोर्चे से कांग्रेस को बाहर रखने की बात कर रहे हैं। इन दोनों दलों का कहना है कि तीसरा मोर्चा सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के भी खिलाफ होगा। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने देश को लूटा है। आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बसपा और सपा के बीच मतभेद मुश्किल पैदा कर सकते हैं। मालूम हो कि बसपा से पहले सपा कांग्रेस के साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है।

Related posts

क्या KGF 2  में संजय दत्त नहीं आएंगे नजर, लंग कैंसर से लड़ रहे हैं जंग

Rani Naqvi

मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर लेटरमैन से विचार साझा किए

bharatkhabar

सूबे के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना, दून में हो रही बारिश

Rani Naqvi