featured देश यूपी राज्य

दलित-पिछड़े और मजदूरों का शोषण कर रही भाजपा : राज बब्बर

raj babbar दलित-पिछड़े और मजदूरों का शोषण कर रही भाजपा : राज बब्बर

देवरिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा की भाजपा सरकार दलित पिछड़े और मजदूरों का शोषण कर रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। राज बब्बर मंगलवार को कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता विधायक अजय कुमार उर्फ लल्लू से मिलने देवरिया जिला कारागार पहुंचे थे। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में राज बब्बर ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर विधायक आंदोलन कर रहे हैं, तो जिला प्रशासन फर्जी मुकदमे दर्जकर जेल भेज रहा है।

raj babbar दलित-पिछड़े और मजदूरों का शोषण कर रही भाजपा : राज बब्बर

बता दें कि सरकार का विरोध भाजपा के विधायक भी कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार के इशारों पर विपक्षी विधायकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसका कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके लिए कांग्रेस आने वाले दिनों में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। वहीं भाजपा की सरकार बनने के बाद खनन माफियाओं का राज हो गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि विधायक के साथ धरना दे रहे निर्दोष लोगों को सरकार ने मुकदमा दर्जकर जेल भेजने का कार्य किया है। इसका विरोध पार्टी करेगी।

वहीं भाजपा के विधायक पर रेप का आरोप लग रहा है। प्रदेश सरकार उसे बचाने में लगी है। विधायक के भाई की पिटाई से महिला के पिता की मौत हो जाती है और अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। इससे प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरा देश आरक्षण की आग में जल रहा है लेकिन केंद्र सरकार मौन है। गरीबों व मजलूमों का उत्पीड़न किया जा रहा है। केंद्र सरकार सदन में विधेयक लाकर इस प्रकरण को समाप्त कर सकती है।

Related posts

सपा और बसपा के प्रत्याशियों को आचार संहिता का उल्लंघन करने का नोटिस

piyush shukla

जानें कैसे हुई कुंभ की शुरुआत और इस साल कहां लगेगा मेला?

Shagun Kochhar

दुनिया के सबसे अमिर शख्स जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए 10 बिलियन डॉलर दान करने का किया एलान

Rani Naqvi