featured देश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार की कार पर अंडे फेंके

Kanhaiya भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार की कार पर अंडे फेंके

कोलकाता। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को यहां गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने कन्हैया की कार पर अंडे फेंके। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की छात्र इकाई ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के नेता कन्हैया यहां महाजति सदन में एक जनसभा को संबोधित करने आए थे।

kanhaiya

भाजपा कार्यकताओं ने उनके खिलाफ ‘कन्हैया कुमार मुर्दाबाद’ और ‘कन्हैया कुमार वापस जाओ’ सहित कई नारे लगाए, लेकिन कन्हैया इस दौरान शांत बने रहे। पुलिस ने कन्हैया के वाहन को चारों ओर से घेर रखा था और 12 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया, जिनमें चार महिला कार्यकर्ता शामिल हैं।

कन्हैया ने बाद में एआईएसएफ कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाने वालों या जूता फेंकने वालों को कुछ भी न कहने के लिए कहा, क्योंकि उनका तर्क था, ‘विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है’। अपने जन-संबोधन में कन्हैया कुमार ने वाम दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सांप्रदायिक एवं तानाशाह ताकतों से लड़ने और सामाजिक न्याय के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।

Related posts

IND vs WI: इंडिया ने लिया बदला,वेस्टइंडीज को 224 रनों से किया पराजय

mahesh yadav

नियंत्रण रेखा पर स्थिति किसी भी समय खराब हो सकती है: बिपिन रावत

Rani Naqvi

तो क्या गुरुदासपुर से सनी देओल को घेर पाएगी कांग्रेस?

bharatkhabar