मनोरंजन

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की याद में चेन्नई में प्रार्थना सभा का आयोजन

sridevi 00000 बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की याद में चेन्नई में प्रार्थना सभा का आयोजन

मुंबई। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की याद में चेन्नई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बीते रविवार को हुई इस सभा में बोनी कपूर सहित श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्ववी और खुशी कपूर मौजूद थीं। दोनों बेटियां भावुक नजर आईं। इस सभा में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे।

sridevi 00000 बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की याद में चेन्नई में प्रार्थना सभा का आयोजन

बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनको हमेशा याद रखा जाएगा और वो हमेशा लाखों फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। दिवंगत श्रीदेवी को याद करते हुए रविवार चेन्नई में हुई प्रार्थना सभा में जहां एक ओर बॉलीवुड के कई सिरारे पहुंचे तो दूसरी ओर श्रीदेवी का पूरा परिवार भावुक दिखाई दिया। खास तौर पर श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्ववी कपूर और खुशी कपूर दुखी थीं।

वहीं प्रार्थना सभा में अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा, राजनेता अमर सिंह भी शामिल थे। तस्वीर में देख सकते हैं कि, बोनी कपूर और दोनों बेटियां जाह्ववी और खुशी भावुक और दुखी हैं। ए आर रहमान भी अपनी पत्नी के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने प्रभुदेवा भी पहुंचे थे। बता दें कि, साउथ सुपरस्टार अजित कुमार अपनी पत्नी शालिनी के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके साथ साउथ के कई कलाकार भी मौजूद थे।

Related posts

शाहरूख खान की जीरो रिलीज, जाने कैसा रहा पहले दिन का रिस्पॉन्स

Rani Naqvi

गाड़ी को लेकर फैंस पर भड़की सपना चौधरी, बोली तेरे बाप ने नहीं दी

Rani Naqvi

शाहरुख खान की बेटी ने शेयर की फोटो, फैंस बोले आग लगा दी!

Shailendra Singh