featured देश

…जब किरण बेदी ने छुए कांग्रेस विधायक के पैर (वीडियो)

Kiran Bedi 1 ...जब किरण बेदी ने छुए कांग्रेस विधायक के पैर (वीडियो)

नई दिल्ली। पूर्व आईपीएस अफसर और भाजपा नेता किरण बेदी ने रविवार को पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर पद की शपथ ली। किरण बेदी के शपथ ग्रहण के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया में सुर्खियां बन गया है।

दरअसल समारोह के बाद वी. नारायणसामी ने किरण बेदी का परिचय कांग्रेस की महिला विधायक से करवाया। महिला विधायक ने सम्मान में किरण बेदी का पैर छू लिया, जिसके बाद वो भी विधायक के सम्मान में झुक गई और किरण ने भी विधायक का पैर छू लिया।

किरण बेदी ने इस महिला एमएलए से कहा वे आगे से ऐसा न करें। माना जा रहा है कि किरण ने ऐसा कर पॉलिटिक्स में पैर छूने के कल्चर के खिलाफ सख्त मैसेज दिया। किरण पुड्डुचेरी की 22 वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाईं गई हैं। उन्होंने जनरल अजय कुमार की जगह ली।

Related posts

तेजस्वी यादव नहीं देंगे इस्तीफा: लालू प्रसाद यादव

Rani Naqvi

Weather Today: देश के राज्यों के साथ यूपी के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Nitin Gupta

जल्द ही यूपी में शुरू हो जाएगा है Health ATM, मिलेंगी कई सुविधाएं

Aditya Mishra